देश

नई दिल्ली : भाजपा कार्यकर्ताओं के हत्या मामले में सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज

 नई दिल्ली : भाजपा कार्यकर्ताओं के हत्या मामले में सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में भारतीय जनता पार्टी के दो कार्यकर्ताओं के हत्या मामले में उनके घरवालों द्वारा दायर की गई याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को खारिज कर दिया। पीडि़त के परिजनों ने हत्या मामले में सीबीआई जांच की मांग की थी। याचिका दायर करनेवालों दोनों पीडि़त के परिजनों से वकीलों ने कोलकाता हाइकोर्ट जाने को कहा है। याचिकाकर्ताओं के वकील ने मामले को काफी गंभीर बताया था। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में हाल में तीन दिन के भीतर 2 भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्याओं के मामले सामने आए थे।

सीबीआई जांच की मांग की

पहले बलरामपुर के पास जंगल में एक पेड़ पर भाजपा में दलित समुदाय के कार्यकर्ता 18 वर्षीय त्रिलोचन महतो का शव पाया गया था। बता दें कि शव पर लिखा था, ‘भाजपा के लिए काम करने का यही हश्र होगा’। इसके बाद बलरामपुर के दाभा गांव में 32 वर्षीय दुलाल कुमार नाम के भाजपा कार्यकर्ता की हत्या हुई और शव एक खंभे से लटका का मिला। भाजपा की ओर से हत्या का आरोप तृणमूल कांग्रेस पर लगाया।

2 ) नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित

नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद 12वीं बोर्ड के नतीजे आज घोषित हो गए हैं। नतीजे जल्द पर चेक कर पाएंगे। ग्रंथन सेन गुप्ता आट्र्स के टॉपर बने हैं इन्होंने 99.2 फीसदी अंक पाए हैं। दूसरा स्थान हासिल किया है रितविक कुमार साहु नेस उन्होंने 98.6 फीसदी अंक पाए हैं। तीसरा स्थान हासिल किया है तिमिर दास और सास्वाता राय ने, इन्होंने 98 फीसदी अंक पाए हैं इस साल जिन छात्र-छात्राओं ने वेस्ट बंगाल की 12वीं की परीक्षाएं दी थीं, वे इस लिंक पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

12वीं में 83.75त्न स्टूडेंट्स पास हुए हैं। इनमें 47 फीसदी लडक़े और 53 फीसदी लड़कियां शामिल हैं। पश्चिम बंगाल में 12वीं की परीक्षा डब्ल्यूबीसीएचएसई आयोजित करता है।डब्ल्यूबीसीएचएसई 12वीं की परीक्षा 27 मार्च से 11 अप्रैल तक चली थीं। घोषणा 6 जून को की गई। पिछले साल के रिजल्ट की बात करें तो पिछले साल 85.65 प्रतिशत स्टूडेंट्स परीक्षा में पास हुए थे। संजीविनी देबनाथ ने टॉप किया। दूसरे स्थान पर सरशेंदु साहा और तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से मयूराक्षी साहा, निलाबजा दास और मृणमोय मंडल रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button