खेल

नईदिल्ली : धोनी को बताया पहला प्यार, फोटो हुआ वायरल

नई दिल्ली : चेन्नै सुपर किंग्स भले ही दो साल बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में वापसी कर रही हो लेकिन उसके फैंस के मन में टीम के प्रति अब भी वही जोश और जुनून है। इसका एक नजारा शुक्रवार को देखने को मिला जब टीम अपने नए घरेलू मैदान पुणे में मैच खेलने उतरी। यहां भी टीम को उतना ही समर्थन मिला जितना उसे चेन्नै में मिलता है।
चेन्नै सुपर किंग्स को कावेरी विवाद के चलते अपना घरेलू मैदान छोडक़र पुणे शिफ्ट होना पड़ा।

अब भी वही जोश और जुनून है

 

आईपीएल 11वें सीजन के अपने बाकी मैच चेन्नै की टीम अब महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन, पुणे के मैदान पर खेलेगी। लेकिन मैदान बदलने से न तो टीम की लोकप्रियता में कोई कमी आई है और न ही उसके कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी की दीवानगी में। शुक्रवार को जब टीम का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से था तब स्पेशल ट्रेन के जरिए फैंस चेन्नै से पुणे भी पहुंचे थे।

पुणे के मैदान पर खेलेगी

इस बीच धोनी के लिए लोगों की दीवानगी की एक तस्वीर वायरल हो रही है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट असोसिएशन ने शुक्रवार को एक फोटो ट्वीट किया। इसमें एक लडक़ी हाथों में प्लेकार्ड थामे खड़ी है। उस प्लेकार्ड पर मैसेज है- माफी चाहूंगी भावी साथी, पर महेंद्र सिंह धोनी हमेशा मेरा पहला प्यार रहेंगे। आईसीसी के ट्वीट करने के बाद देखते ही देखते यह तस्वीर वायरल हो गई। लोगों ने इसे खूब रीट्वीट और शेयर किया गया।

इसमें एक लडक़ी हाथों में प्लेकार्ड थामे खड़ी है

धोनी की टीम ने शुक्रवार को इस सीजन में पुणे में अपना पहला मैच खेला। इस मैच में चेन्नै ने राजस्थान रॉयल्स को 64 रनों के बड़े अंतर से हराया। चेन्नै ने मैन ऑफ द मैच वॉटसन (106) की सेंचुरी की बदौलत 5 विकेट पर 204 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम की शुरुआत खराब रही और अंत तक वह उबर नहीं सकी और सभी विकेट खोकर 140 रन ही बना सकी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button