देशबड़ी खबरें

 नईदिल्ली : मोदी सरकार के मंत्रियों को बांटे विभाग

नई दिल्ली : देश में लोकसभा चुनाव 2019 संपन्न होने के बाद नरेन्द्र मोदी ने दूसरी बार प्रधानमंत्री की शपथ ली। सरकार की पहली बैठक में मंत्रिमंडल का गठन कर दिया गया। आर.एन.एस.के अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को नया गृहमंत्री बनाया गया है। वहीं गृहमंत्री राजनाथ सिंह को रक्षामंत्री बनाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें –  नईदिल्ली : निर्मला बनीं देश की पहली महिला वित्त मंत्री

इसी तरह नितिन गडकरी सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री, डी.पी.सदानन्द गौड़ा रसायन उर्वरक मंत्री,निर्मला सीतारमण वित्त; तथा कॉर्पोरेट मामले, रामविलास पासवान उपभोक्ता, खाद्य और सार्वजनिक वितरण, नरेंद्र सिंह तोमर कृषि किसान कल्याण; ग्रामीण विकास; तथा पंचायतीराज, रविशंकर प्रसाद कानून और न्याय; संचार; तथा इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी, हरसिमरत कौर बादल खाद्य प्रसंस्करण उद्योग, थावर चंद गहलोत सामाजिक न्याय और अधिकारिता, डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर विदेश, रमेश पोखरियाल निशंक, मानव संसाधन विकास, अर्जुन मुंडा जनजातीय मामले, स्मृति जुबिन ईरानी महिला और बाल विकास और कपड़ा, डॉ. हर्षवर्धन स्वास्थ्य-परिवार कल्याण; विज्ञान -प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान, प्रकाश जावड़ेकर पर्यावरण, वन, जलवायु परिवर्तन तथा सूचना और प्रसारण, पीयूष गोयल रेल, वाणिज्य और उद्योग, धर्मेंद्र प्रधान पेट्रोलियम प्राकृतिक गैस तथा इस्पात, मुख्तार अब्बास नकवी अल्पसंख्यक मामले, प्रहलाद जोशी संसदीय मामले, कोयला तथा खान, महेंद्र नाथ पांडे कौशल विकास और उद्यमिता, अरविंद गणपत सावंत भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम, गिरिराज सिंह पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन, गजेंद्र सिंह शेखावत जल शक्ति.राज्य (स्वतंत्र प्रभार)मंत्री के रुप में

165062 modi cabinet full profile

संतोष कुमार गंगवार श्रम और रोजगार मंत्रालय, राव इंद्रजीत सिंह सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन, योजना मंत्रालय, श्रीपाद येसो नाइक आयुर्वेद, योग-प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी (आयुष); तथारक्षा, डॉॅ. जितेन्द्र सिंह उत्तर पूर्वी क्षेत्र के विकास,
प्रधान कार्यालय में राज्य; कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन; परमाणु ऊर्जा तथा अंतरिक्ष विभाग, किरेन रिजिजू युवा मामले-खेल तथा अल्पसंख्यक मामले, प्रहलाद सिंह पटेल संस्कृति तथा पर्यटन, राज कुमार सिंह ऊर्जा, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा तथा कौशल विकास और उद्यमिता, हरदीप सिंह पुरी आवास-शहरी मामल, नागरिक उड्डयन तथा वाणिज्य और उद्योग, मनसुख एल. मंडाविया जहाजरानी तथा रसायन और उर्वरक.
राज्य मंत्री के रुप में फग्गनसिंह कुलस्ते इस्पात, अश्विनी कुमार चौबे स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, अर्जुन राम मेघवाल संसदीय कार्य तथा भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम, जनरल (सेवानिवृत्त) वी. के. सिंह सड़क परिवहन और राजमार्ग, कृष्णपाल सामाजिक न्याय और अधिकारिता, दानवे रावसाहेब दादराव, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण, जी. किशन रेड्डी गृह, पुरुषोत्तम रुपाला कृषि और किसान कल्याण, रामदास अठावले सामाजिक न्याय और अधिकारिता, साध्वी निरंजन ज्योति ग्रामीण विकास, बाबुल सुप्रियो पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन, संजीव कुमार बाल्यान पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन, धोत्रे संजय शामराव मानव संसाधन विकास, संचार तथा इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी, अनुराग सिंह ठाकुर वित्त तथा कॉरपोरेट मामले, अंगाड़ी सुरेश चन्नबसप्पा रेल, नित्यानंद राय गृह, जल शक्ति, रतन लाल कटारिया सामाजिक न्याय और अधिकारिता, वी. मुरलीधरन विदेश और संसदीय कार्य, रेणुका सिंह सरुता जनजातीय मामले, सोम प्रकाश वाणिज्य और उद्योग, रामेश्वर तेली खाद्य प्रसंस्करण उद्योग ,सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग, प्रताप चन्द्र सारंगी पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन, कैलाश चौधरी कृषि किसान कल्याण एवं देबाश्री चौधरी को महिला और बाल विकास विभाग दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन एवं परमाणु उर्जा विभाग के प्रभारी रहेंगे।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button