नई दिल्ली : पहली बार दिखा सानिया मिर्जा का बेबी बंप

नई दिल्ली : भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा इन दिनों टेनिस से दूर हैं। कुछ समय पहले ही सानिया ने सोशल मीडिया के जरिए अनाउंस किया था कि वो प्रेगनेंट हैं। कुछ समय पहले ही सानिया अपने पूरे परिवार के साथ मदीना होकर आई हैं। सानिया के साथ उनके पति शोएब मलिक, पिता, मां और बहन मदीना गए थे। आपको बता दें कि सानिया ने 2010 में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से निकाह किया था। सानिया और शोएब ज्यादातर समय दुबई में साथ रहते हैं। इन दिनों भी सानिया दुबई में ही हैं। सानिया ने इंस्टाग्राम स्टोरी में कुछ तस्वीरें शेयर की हैं,
आपको बता दें कि सानिया ने 2010 में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से निकाह किया था
जिसमें पहली बार हल्का सा उनका बेबी बंप नजर आ रहा है। दरअसल सानिया ने प्रेगनेंसी के दौरान खुद को फिट रखने के लिए योगा करते हुए अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उनका बेबी बंप भी नजर आ रहा है। सानिया एक खिलाड़ी होने के नाते भी फिटनेस को लेकर काफी एक्टिव रहती हैं।
नई दिल्ली : रोमन रेंस और जिंदर महल के मैच का हुआ ऐलान
आप भी देखें प्रेगनेंसी के दौरान सानिया खुद को कैसे फिट रख रही हैं।