छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

छठ महापर्व पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दुलदुला घाट में अर्घ्य अर्पित किया, छठ घाट के सौंदर्यीकरण की घोषणा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय ने छठ महापर्व के अवसर पर दुलदुला छठ घाट पहुँचकर सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया और प्रदेश की सुख-समृद्धि तथा खुशहाली की कामना की।

साय ने प्रदेशवासियों को छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह अत्यंत सौभाग्य का अवसर है कि उन्हें इस पावन पर्व में सम्मिलित होने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास और स्नेह से ही उन्हें जनसेवा का अवसर मिला है और वे क्षेत्र के विकास तथा जनता की अपेक्षाओं की पूर्ति के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

साय ने दुलदुला क्षेत्रवासियों की माँग पर छठ घाट के सौंदर्यीकरण की घोषणा की। उन्होंने बताया कि आगामी छठ पर्व तक दुलदुला छठ घाट का सौंदर्यीकरण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि कुनकुरी छठ घाट का सौंदर्यीकरण लगभग ₹5 करोड़ 17 लाख की लागत से किया गया है, जहाँ इस वर्ष व्रती महिलाएँ श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा-अर्चना कर रही हैं।

इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, जनपद पंचायत दुलदुला अध्यक्ष रामकुमार सिंह, आईजी दीपक कुमार झा, कलेक्टर रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह सहित बड़ी संख्या में व्रती महिलाएँ, जनप्रतिनिधि और ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button