बड़ी खबरेंछत्तीसगढ़

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, धान खरीदने की शुरुआत; मंडियों में सुबह से किसानों की लगी लाइन

छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का महाअभियान मंगलवार से शुरू हो गया है। इसके लिए प्रदेश भर में में 2305 धान खरीदी केंद्र बनाए गए हैं। जबकि इस वर्ष 257 नए केंद्रों की भी शुरुआत की गई है। समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी 1 दिसंबर से 31 जनवरी 2021 तक और मक्का की खरीदी 1 दिसंबर से 31 मई 2021 तक करने के निर्देश दिए गए हैं।

धान बेचने के लिए सुबह से ही किसानों की लाइन खरीदी केंद्रों पर लगी हुई है। इससे पहले सुबह रायपुर में धरसींवा के ग्राम कुम्हारी में खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने बांट और तराजू की पूजा अर्चना कर धान खरीदी का शुभारंभ किया। इस दौरान धान बेचने के लिए पहुंचे किसानों के माथे पर उन्होंने तिलक लगाया और स्वागत किया। साथ ही वहां खाद्य गोदाम निर्माण के लिए भूमिपूजन भी किया गया।

इस वर्ष 2.49 लाख ज्यादा किसानों ने कराया रजिस्ट्रेशन
खरीफ बिक्री वर्ष 2020-21 में समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए कुल 21 लाख 29 हजार 764 किसानों ने पंजीयन कराया है। पिछले वर्ष की तुलना में 2.49 लाख ज्यादा किसान इसमें शामिल हैं। इन किसानों का बोये गए धान का रकबा 27 लाख 59 हजार 385 हेक्टेयर से अधिक है। दो सालों में इसमें 19.36 लाख हेक्टेयर से 22.68 लाख हेक्टेयर की बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में 3.32 लाख हेक्टेयर रकबा बढ़ा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button