छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

सूरजपुर में बाघ के पैर के निशान दिखने से दहशत

सूरजपुर के बिहारपुर इलाके में एक बार फिर से बाघ देखे जाने की चर्चा जोरों पर है और इन्हीं चर्चाओं के बीच यहां रहने वाले ग्रामीण बाघ की आमद को लेकर दहशत में है, बता दें कि इस इलाके में 8 महीने पहले एक बाघिन के हमले से 3 ग्रामीणों की मौत हो गईं थी जिसके बाद वन विभाग ने काफी मशक्कत कर बाघिन का रेस्क्यू किया और उसे सकुशल रायपुर के जंगल सफारी में छोड़ा था ।

लेकिन 8 माह के बाद एक बार फिर से बिहारपुर इलाके में बाघ जैसे जानवर के पैरों के निशान मिलने से यहां के रहने वाले ग्रामीणों के बीच भय का माहौल है, जहां लोग डर के साय में घर से बाहर निकलने से कतरा रहे है, वही सूरजपुर के डीएफओ पंकज कमल का कहना है कि यह इलाका गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान का सीमावर्ती होने की वजह से इन क्षेत्रों में बाघ विचरण करते हुए पहुंच जाते हैं ।

बरहाल वन विभाग जंगलों में मिले पैरों के निशान की जांच कर सतत निगरानी कर रहा है,,, और ग्रामीणों को भी जंगल के तरफ नहीं जाने को कहा गया है ।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button