छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

लोकभवन से जुड़ रही जनता, बेमेतरा के ग्रामीणों ने किया ऐतिहासिक परिसर का भ्रमण

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका की पहल से लोकभवन अब आम जनता के लिए भी प्रेरणा और जानकारी का केंद्र बनता जा रहा है। इसी उद्देश्य से बेमेतरा जिले के ग्राम टेमरी के जनप्रतिनिधियों, स्व-सहायता समूहों के सदस्यों और ग्रामीणों को लोकभवन का भ्रमण कराया गया। सरपंच शिवमूर्ति कोसले और विहान स्व-सहायता समूह की प्रमुख गीता बंजारे के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पूरे परिसर का अवलोकन किया।

भ्रमण के दौरान छत्तीसगढ़ मंडपम, उदंती परिसर, कन्हार परिसर, डिस्पेंसरी और सचिवालय की विभिन्न शाखाओं के साथ-साथ हरे-भरे उद्यानों की जानकारी दी गई। परिसर में स्थापित 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में उपयोग की गई ऐतिहासिक तोप को देखकर ग्रामीणों ने विशेष रुचि दिखाई।

ग्रामीणों ने कहा कि लोकभवन का दौरा उनके लिए यादगार अनुभव रहा। उल्लेखनीय है कि ग्राम टेमरी को राज्यपाल रमेन डेका ने गोद लिया है, जिसके बाद से वहां विकास गतिविधियों में नई गति आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button