छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

निज सहायक कौस्तुभ पांडेय बने डॉ., सीवी रमन विश्वविद्यालय से हासिल की पीएचडी की उपाधि

रायपुर। प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निज सहायक कौस्तुभ पांडेय को डॉ. सी.वी. रमन विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि प्राप्त हुई है। इस उपलब्धि से उनके सहयोगियों, शुभचिंतकों और शिक्षाजगत में हर्ष का माहौल है। यह उपाधि उन्हें सहायक प्राध्यापक डॉ. स्नेहलता निर्मलकर के मार्गदर्शन में प्रदान की गई।

इस अवसर पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कौस्तुभ पांडेय को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर प्रयास और उच्च अध्ययन के प्रति समर्पण समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। मंत्री ने विश्वास जताया कि पांडेय अपनी विद्वता और अनुभव से प्रशासनिक व सामाजिक कार्यों में और प्रभावी भूमिका निभाएंगे।

उल्लेखनीय है कि कौस्तुभ पांडेय वर्ष 2005 से शासकीय प्राथमिक शाला चांटीडीह, बिलासपुर में सहायक शिक्षक के रूप में पदस्थ हैं। वर्तमान में वे पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री के निजी स्थापना में कार्यरत हैं। शैक्षणिक रूप से वे बीकॉम, एमकॉम, एमए (हिंदी), एमए (राजनीति शास्त्र) तथा डीएड की डिग्रियां पहले ही अर्जित कर चुके हैं। अब पीएचडी की उपाधि जोड़कर उन्होंने अपने शैक्षणिक सफर में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है।

पांडेय के पिता रामकुमार पांडेय ने इसे परिवार के लिए गर्व का क्षण बताया। उनकी पत्नी श्रद्धा पांडेय, सहयोगी स्टाफ और शुभचिंतकों ने भी इस उपलब्धि को शिक्षा और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। शिक्षा, प्रशासन और सामाजिक दायित्वों के संतुलन के साथ पीएचडी हासिल करना कई युवाओं के लिए प्रेरणादायक मिसाल बन गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button