छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

पीएम सूर्य घर योजना से बदली तस्वीर: टेकापार कला का परिवार बना ‘ऊर्जादाता’, बिजली बिल हुआ शून्य

रायपुर। शासन की महत्वाकांक्षी PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana का लाभ लेकर खैरागढ़–छुईखदान–गंडई (केसीजी) जिले के नागरिक अब बिजली बिल के बोझ से राहत पा रहे हैं। योजना के तहत लोग न सिर्फ अपने घरों की छतों पर सोलर पैनल लगवा रहे हैं, बल्कि अतिरिक्त बिजली उत्पादन कर उसे ग्रिड में भेजते हुए “ऊर्जादाता” की नई पहचान भी बना रहे हैं।

केसीजी जिले के ग्राम टेकापार कला निवासी काशीराम श्रीवास ने अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल स्थापित कराया। सोलर सिस्टम लगने के बाद उनका बिजली बिल पूरी तरह शून्य हो गया है। उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार की सब्सिडी के कारण अब सोलर प्लांट लगवाना पहले की तुलना में काफी आसान और किफायती हो गया है।

3 किलोवाट या उससे अधिक क्षमता के सोलर प्लांट पर केंद्र सरकार की ओर से 78 हजार रुपये और राज्य सरकार की ओर से 30 हजार रुपये, कुल 1 लाख 8 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। इस अनुदान से मध्यमवर्गीय और ग्रामीण परिवार भी सौर ऊर्जा की ओर तेजी से कदम बढ़ा रहे हैं।

काशीराम ने बताया कि पहले उनका मासिक बिजली बिल 1000 से 1500 रुपये के बीच आता था, लेकिन अब जनवरी माह का बिल पूरी तरह शून्य हो गया है। इतना ही नहीं, उन्होंने जनवरी में 240 यूनिट बिजली ग्रिड में एक्सपोर्ट भी की। उनका कहना है कि योजना से आर्थिक बचत के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान मिल रहा है। सौर ऊर्जा अपनाकर वे अन्य नागरिकों को भी इस पहल से जुड़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button