प्रधानमंत्री आज वाराणसी दौरे पर, कई प्रोजेक्ट्स का करेंगे उद्घाटन

वाराणसी (Fourth Eye News)प्रधानमंत्री आज यानि 16 फरवरी को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी दौरे जाने वाले हैं, जहां वे इस दौरे में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आईआरसीटीसी की महाकाल एक्सप्रेस को वीडियो लिंक के जरिए से हरी झंडी दिखाएंगे. वाराणसी दौरे के दौरान पीएम मोदी 30 से ज्यादा प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे. पीएम मोदी अपने दौरे में बीएचयू में 430 बेड का सुपर स्पेशिएलिटी सरकारी अस्पताल की भी सौगात देने वाले हैं.

अपने वाराणसी दौरे के दौरान पीएम मोदी महाकाल एक्सप्रेस को वीडियो लिंक के जरिए हरी झंडी दिखाएंगे. रातभर चलने वाली यह ट्रेन 3 तीर्थ केंद्र वाराणसी, उज्जैन और ओंकारेश्वर को जोड़ेगी. इसके साथ ही पीएम मोदी पं. दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल सेंटर में पं. दीनदयाल उपाध्याय की 63 फीट ऊंची प्रतिमा का भी अनावरण करेंगे.

प्रधानमंत्री के तय कार्यक्रम के मुताबिक सुबह लगभग 11 बजे पीएम श्री जगद्गुरु विश्वराध्य गुरुकुल के शताब्दी समारोह के समापन समारोह में भाग लेंगे. इस अवसर पर, पीएम 19 भाषाओं में श्री सिद्धान्त शिखमणी ग्रन्थ के अनुवादित संस्करण और इसके मोबाइल एप्लिकेशन का विमोचन करेंगे.

30 से ज्यादा परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी

दोपहर लगभग 1 बजे, पीएम दीन दयाल उपाध्याय मेमोरियल सेंटर राष्ट्र को समर्पित करेंगे. इसके साथ ही वे 30 से अधिक परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और कई नई विकासात्मक परियोजनाओं का शिलान्यास भी करने वाले हैं. इसक साथ ही पीएम कई और कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे

Fourth Eye News
Fourth Eye News
Articles: 7256

Leave a Reply