छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News
रायपुर : अमन सिंह ने दिया इस्तीफा

रायपुर : कार्यकारी मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के प्रमुख सचिव अमन सिंह ने आज इस्तीफा दे दिया। ज्ञातव्य है कि पिछले 15 वर्षों में मुख्यमंत्री सचिवालय का सिंह महत्वपूर्ण चेहरा थे। अमन सिंह को राज्य शासन की नीतियों के निर्धारण में अहम किरदार माना जाता था।
भारतीय राजस्व सेवा के अवकाश प्राप्त अधिकारी अमन सिंह से पहले राज्य योजना आयोग के चेयरमैन एवं पूर्व मुख्य सचिव सुनील कुमार ने अपना इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के अनुसार शीघ्र ही अन्य संविदा पर पदस्थ भूतपूर्व सचिव स्तर के अधिकारी शीघ्र इस्तीफा देंगे।
गौरतलब है कि चुनाव में भाजपा की करारी हार के पश्चात आए चुनावी नतीजों के चलते कांग्रेस को विशाल बहुमत मिलते ही इस्तीफों का दौर शुरू हो गया है।