Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

मुल्लांपुर में IND vs SA टी20 का रोमांच—डी कॉक के तूफान में उड़ी टीम इंडिया

IND vs SA T20 thriller in Mullanpur – De Kock's storm sweeps Team India away

चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम का पहले गेंदबाजी का फैसला बुरी तरह उल्टा पड़ गया। क्विंटन डी कॉक ने शुरुआत से ही भारतीय गेंदबाजों पर हमला बोलते हुए 46 गेंदों में धमाकेदार 90 रन ठोक दिए। उनकी इस विस्फोटक पारी के दम पर साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 213 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।

डी कॉक के साथ रीजा हेंड्रिक्स जल्दी आउट हुए, लेकिन कप्तान मार्करम, डोनोवन फेरेरा और डेविड मिलर ने मिलकर स्कोर को मजबूत आधार दिया। भारतीय गेंदबाजों में सिर्फ वरुण चक्रवर्ती असरदार साबित हुए, जिन्होंने 2 विकेट लिए। बाकी गेंदबाज रन लुटाते रहे।

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत लड़खड़ा गई। शुभमन गिल बिना खाता खोले लौटे, कप्तान सूर्यकुमार यादव सिर्फ 5 रन बना सके और अभिषेक शर्मा भी 17 रन के बाद पवेलियन लौट गए। मध्यक्रम में अक्षर पटेल और हार्दिक पंड्या ने धीमी बल्लेबाजी से दबाव बढ़ाया।

भारत की लड़ाई अंत तक तिलक वर्मा और जितेश शर्मा ने जरूर जारी रखी—तिलक ने 34 गेंदों में 62 रन और जितेश ने 27 रन बनाए—लेकिन टीम 162 पर सिमट गई और 51 रन से हार झेलनी पड़ी।

टीम इंडिया की इस हार के पीछे चयन और बल्लेबाजी क्रम को लेकर कोच गौतम गंभीर के फैसले भी सवालों में हैं। आउट ऑफ फॉर्म शुभमन गिल को लगातार ओपनिंग देना और अक्षर पटेल को नंबर 3 पर भेजने जैसे प्रयोग टीम पर भारी पड़ते दिखे।