छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News
कर्तव्य पथ पर छत्तीसगढ़ की झांकी का जलवा, आदिवासी संस्कृति और तकनीक का अनूठा संगम

रायपुर। गणतंत्र दिवस से पहले कर्तव्य पथ पर हुई फुल ड्रेस रिहर्सल में छत्तीसगढ़ की झांकी खास आकर्षण का केंद्र बनी। रंग-बिरंगे परिधानों, लोकनृत्यों और पारंपरिक कलाओं के माध्यम से झांकी ने जनजातीय समाज की जीवनशैली और ऐतिहासिक विरासत को जीवंत रूप में सामने रखा।
इस बार झांकी की थीम देश के पहले जनजातीय डिजिटल संग्रहालय पर आधारित रही, जिसमें छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी संस्कृति को आधुनिक तकनीक के साथ जोड़कर रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया गया। परंपरा और नवाचार के इस संगम ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।




