
रायपुर : मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह द्वारा खुद को आखिरी बाल में छक्का मार कर जीतने वाला खिलाड़ी बताने पर पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने तंज कसा। डॉ रमन सिंह के आखरी बाल में छक्का मारने का बात स्वीकार करने से सच्चाई जनता के सामने आ ही गई। चुनाव का आखरी बाल तो मतगणना ही होता है मतलब डॉ रमन सिंह और भाजपा मतगणना को प्रभावित कर मैच जीतने के फिराक में है पर इस बार रमन सिंह कामयाब नही होंगे। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की मुस्तेदी से आखरी बाल को बाउंड्री के भीतर ही लपक लिया जायेगा।वैसे दर्शकदीर्घा में बैठी जनता भी डॉ रमन सिंह और भाजपा पर पैनी नजर रखी हुई है। जनता ने तो रमन सिंह और भाजपा को पहली बाल में ही आउट करार दे दिया है।
ये खबर भी पढ़ें – रायपुर : विधानसभा में नए सदस्यों के लिए शुरू हो रहा हेल्प डेस्क
निश्चित तौर पर मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार के मंजे हुए खिलाड़ी है। जनता ने भाजपा पर विश्वास कर तीन बार मौका दिया और भाजपा ने जनता को धोखा दिया। उन्होंने कहा कि डॉ रमन सिंह तीन बार भ्रष्ट भाजपा टीम के कप्तान हैं। भाजपा की पूरी टीम 15 वर्षो तक किसान मजदूर महिलाओं के नाम से योजनायें बनाकर अपने उद्योगपति समर्थित मित्रों को फायदा पहुंचाने में लगी रही और कमीशनखोरी भ्रष्टाचार करती रही। कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार का हिस्सा आईपीएल मैचों की तरह टीम के मालिकों तक पहुंचाते रहे है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा 2018 के मैच में पहली बाल में साइंज कालेज मैदान से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की किसान कर्जमाफी की घोषणा का गगनचुंबी सिक्सर मार चुकी कांग्रेस आखरी बाल मतगणना और परिणाम घोषणा तक कांग्रेस ही चौके-छक्के जड़ते रहेगी।
ये खबर भी पढ़ें – रायपुर : अपने नए विधायकों पर पैनी नजर रखेगी कांग्रेस
भाजपा और उसकी पूरी टीम हिटविकेट हो चुकी है। अंपायर और थर्ड अंपायर पर दबाव बनाकर मैच का परिणाम बदलने में लगी भाजपा सफल नहीं होगी। आखिरी बाल पर सिक्स मारने का दावा करने वाले रमन पहले ही हिट विकेट हो चुकी है।
जनादेश खो चुकी भाजपा गड़बड़ी कर चौथी बार सरकार बनाने का सपना देख रही है
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजय वास्तव के बयान पर पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस जब निष्पक्ष निर्वाचन होने पर शंका व्यक्त करती है और निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियों की कार्यशैली एवं ईवीएम की गड़बडिय़ों पर सवाल खड़े करती है। तब भाजपा निर्वाचन आयोग की प्रवक्ता की तरह सफाई देने सामने आते हैं। इससे स्पष्ट हो गया है कि भाजपा कांग्रेस को मिल रहे जनादेश के विरुद्ध जाकर ईवीएम में गड़बड़ी कर चौथी बार सरकार बनाने की फिराक में है । भाजपा अपने मंसूबे में कामयाब नहीं होगी क्योंकि जनादेश कांग्रेस के पक्ष में है और कांग्रेस के कार्यकर्ता लोकतंत्र की मर्यादा की रक्षा के लिए 24 घंटा मुस्तैद हैं। जनता भी भाजपा के काली करतूतों पर सतत निगरानी रख रही हैं।