
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आज ओडिशा के साथ ही अन्य दौरा कार्यक्रमों में व्यस्त होने के चलते उनका जांजगीर दौरा रद्द हो गया है। जांजगीर में वे जाज्जल्देव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला के समापन समारोह में शामिल होने वाले थे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सुबह से रात तक काफी व्यस्त रहेंगे। मुख्यमंत्री के लिए जारी शेड्यूल के अनुसार उन्हें शाम 4 बजे जगदलपुर से जांजगीर पहुंचना था।
यहां के हाईस्कूल मैदान में चल रहे जाज्जवल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला के समापन समारोह में उन्हें शामिल होना था। लेकिन तय कार्यक्रमों में हुए विलंब और व्यस्त शेड्यूल के चलते उनका जांजगीर दौरा रद्द कर दिया गया है।