रायपुर : कम्बाइन्ड डिफेन्स सर्विसेज भर्ती परीक्षा 3 फरवरी को

रायपुर : संघ लोक सेवा आयोग नई दिल्ली द्वारा कम्बाईण्ड डिफेन्स सर्विस भर्ती परीक्षा 03 फरवरी को आयोग द्वारा निर्धारित रायपुर शहर स्थित चार परीक्षा केंद्र में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा तीन पालियों में प्रथम पाली प्रात: 9 बजे से पूर्वान्ह 11 बजे तक, द्वितीय पाली दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक एवं तृतीय पाली दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक होगी। परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए कलेक्टोरेट के कक्ष क्रमांक 6 में कंट्रोल रूम बनाया है जिसका दूरभाष नंबर 0771-2413233 है।
रायपुर : मुख्यमंत्री अनियमित कर्मचारी संघ की पदाधिकारियों से 9 फरवरी को करेंगे जनसंवाद
रायपुर : छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भेंट हुये। सभी पदाधिकारियों 3 फरवरी को अनियमित कर्मचारी महासंघ के तत्वाधान में आयोजित ध्यानकर्षण रैली में सम्मिलित होने के लिये मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को आमंत्रण 3 फरवरी को राज्य से बाहर पूर्व निर्धारित हाने के कारण मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी स्वंय ने पहले करते हुये 9 फरवरी को जनसंवाद के आयोजन हेतु कहा जिसमें वे स्वंय शामिल होकर अनियमित कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा करेंगे।
रायपुर : उप अभियंता एवं उप प्रबंधक की लिखित परीक्षा 3 फरवरी को
रायपुर : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा लोक निर्माण विभाग एवं मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड रायपुर के अंतर्गत उप अभियंता (सिविल/वि.या.) एवं छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम लिमिटेड रायपुर के अंतर्गत उप प्रबंधक (वानिकी) की भर्ती परीक्षा 3 फरवरी को व्यापम द्वारा निर्धारित 18 परीक्षा केन्द्रों में आयोजित की गई है।
यह परीक्षा दो पालियों में प्रथम पाली में उप अभियंता लिखित परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक एवं द्वितीय पाली में उप प्रबंधक (वानिकी) की लिखित परीक्षा दोपहर 2.15 बजे से 5.30 बजे तक होगी। परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए डिप्टी कलेक्टर मती पूनम शर्मा को नोडल अधिकारी एवं पी.एल. नायक, के.एस.पटले को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके लिए कलेक्टोरेट के कक्ष क्रमांक 6 में कंट्रोल रूम बनाया है जिसका दूरभाष नंबर 0771-2413233 है।