पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत , आय से अधिक संपत्ति मामले में दायर याचिका हुई खारिज

रायपुर

पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत ।

  • चंद्राकर के खिलाफ हाईकोर्ट में आय से अधिक संपत्ति मामले खारिज हो गया है।
  • सुनवाई के बाद कोर्ट ने याचिका को खारिज करने का आदेश दिया। अजय चंद्राकर के खिलाफ मंजीत कौर बल और कृष्ण कुमार साहू ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।
  • दोनों ने याचिका दायर कर आय से अधिक संपत्ति के मामले में विस्तृत जांच करने और कार्रवाई की मांग की थी।
  • इससे पहले दोनों इस मामले को हाईकोर्ट के बाद सुप्रीम कोर्ट भी ले गये थे, जहां सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में निचली अदालत जाने का आदेश दिया ।
  • कोर्ट में अजय चंद्राकर के वकील ने कहा कि अजय चंद्राकर के खिलाफ पूर्व में याचिका खारिज हो चुकी है, लिहाजा इस मामले में दोबारा से याचिका प्रस्तुत करने का औचित्य नहीं है। लिहाजा कोर्ट ने इस मामले में याचिका को खारिज करने का आदेश दिया।

Advertisement Carousel
Fourth Eye News
Fourth Eye News
Articles: 7256

Leave a Reply