
रायपुर : नगर निगम के टैक्स जमा करने में होने वाली दिक्कतों को देखते हुए निगम प्रशासन जल्द ही ऑनलाइन के माध्यम से विभिन्न टैक्स जमा करने की सुविधा शुरू करने वाली है। निगम सूत्रों की माने तो निगम प्रशासन की ओर से जीआईएस सर्वे किया जा रहा है। इसके बाद निगम में जमा होने वाली विभिन्न टैक्स ऑनलाइन किया जाएगा।
टैक्स जमा करने की सुविधा
अब तक मैनुअल जमा होने वाली टैक्स को लेकर शहरवासियों को, व्यापारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इसके अलावा टैक्स देने वालों को निगम के जोन कार्यालय तक आना पड़ता था। मैनुअल टैक्स जमा करने में लगने वाले समय और अन्य व्यवहारिक दिक्कतों को देखते हुए अब ऑनलाइन टैक्स जमा करने की सुविधा दी जाएगी।
दिक्कतों का सामना करना पड़ता था
ऑनलाइन टैक्स जमा करने के लिए स्मार्ट सिटी के माध्यम से जीआईएस सर्वे किया जा रहा है। इसमें शहरवासियों को टैक्स जमा करने में ज्यादा दिक्कत नहीं होगी। अब संपत्ति कर, गुमाश्ता, जल-मल कर सहित अन्य टैक्स जमा करने के लिए लोगों को जोन कार्यालयों के और निगम अधिकारियों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं होगी।
जीआईएस सर्वे किया जा रहा है
अब तक मैनुअल टैक्स जमा करने में काफी व्यवहारिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, इसमें जोन कार्यालयों में संबंधित अधिकारियों के न मिलने पर तथा टैक्स जमा करने की नीयत तारीख निकल जाने के बाद जबरिया फाइन पटाना पड़ता था। लेकिन ऑनलाइन टैक्स जमा करने की सुविधा शुरू होने के बाद लोग आसानी से टैक्स जमा कर सकेंगे, इससे उनके समय की भी बचत होगी।