सड़क हादसा : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई स्कार्पियो, एएसआई सहित 4 घायल

कोरबा। दर्री थाना के पुलिस कर्मियों को लेकर लौट रहा स्कार्पियो वाहन मोरगा के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा कर दर्घटना ग्रस्त हो गया। घटना आज सुबह हुई दुर्घटना में महिला एएसआई अनिता खेस, महिला आरक्षक शीतला, आरक्षक प्यारे और वाहन चालक को चोटें आई हैं।
घायलों का उपचार जारी है। दर्री थाना प्रभारी पौरुष पुरें ने बताया कि दर्री क्षेत्र की अपचारी नाबालिग लड़की को न्यायालय के आदेश पर अम्बिकापुर बालिका संप्रेक्षण गृह पहुंचाने के लिए यह दल निजी वाहन से गया हुआ था। नाबालिग को छोड़ कर वापस लौट रहे थे कि अनियंत्रित वाहन सड़क से उतर कर पेड़ से टकरा गया। थाना प्रभारी पौरुष पुरे ने बताया कि सभी की हालत खतरे से बाहर है।

4rtheye web Desk
4rtheye web Desk
Articles: 18503

Leave a Reply