छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News
गणतंत्र दिवस और महात्मा गांधी निर्वाण दिवस पर शुष्क दिवस घोषित

कोरिया। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस 26 जनवरी और महात्मा गांधी निर्वाण दिवस 30 जनवरी को जिले में शुष्क दिवस घोषित किया है। इन दोनों तिथियों में समस्त देशी, विदेशी, कंपोजिट मदिरा की फुटकर दुकानें पूर्णतः बंद रहेंगी। कलेक्टर ने उक्त घोषित शुष्क दिवस का कड़ाई से पालन कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया है।