Crimeछत्तीसगढ़महासमुंदरायपुर

रायपुर : पिता की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, भाई पर भी किया हमला

रायपुर : संपत्ति विवाद के चलते एक युवक ने अपने पिता की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। वहीं अपने भाई पर भी जानलेवा हमला किया। भाई को गंभीरावस्था में रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना नया रायपुर के कोटराभाठा गांव की है।
पुलिस के मुताबिक नया रायपुर के कोटराभाठा में सुखनंदन भारती ने अपने सौतेले पिता श्यामू जांगड़े की सोते वक्त कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। इस दौरान आरोपी का भाई जाग गया,

उस पर भी आरोपी ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में घायल भाई को रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार जारी है। मंदिर हसौद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने यह घटना संपत्ति विवाद में अंजाम दिया है। बहरहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।

 2 ) महासमुंद : पायल और नगदी चोरी

महासमुंद :   गांधी चौक स्थित रवि ‘वेलर्स से अज्ञात चोरों ने 5 जोड़ी पायल तथा गल्ले से 27 हजार रुपए नगदी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांधी चौक स्थित जैन मंदिर के बाजू रवि ‘वेलर्स के संचालक अशोक राठी बीती रात 9 बजे दुकान बंद कर दुकान के ही बाजू स्थित घर चले गए। सुबह दुकान खोलने पर उन्होंने देखा तो गल्ले से 27 हजार रुपए तथा 5 जोड़ी चांदी की पायल गायब थे।

3 ) महासमुंद :  5 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद

महासमुंद :  पिथौरा पुलिस ने 6 जून की रात नयापारा मार्ग पर दोपहिया से शराब परिवहन करते हुए अमलीडीह निवासी तरूण कुमार साहू को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 5.40 लीटर गोल्डन गोवा अंग्रेजी शराब बरामद कर आबकारी एक्ट 34 (2) के तहत कार्रवाई की जा रही है।

4 ) महासमुंद : मोबाइल चोरी, मामला दर्ज

महासमुंद :  स्थानीय शंकर नगर निवासी सिद्धार्थ चंद्राकर के वीवो कंपनी का मोबाइल अज्ञात ने नेहरू चौक के पास से पार कर दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 379 के तहत अपराध दर्ज किया है।

5 ) रायपुर : महिला से मारपीट, मामला दर्ज

रायपुर : घर के पास गंदा पानी बहाने की बात को लेकर दो लोगों ने एक महिला से गाली-गलौज कर मारपीट किया। प्रार्थिया की शिकायत पर टिकरापारा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया सरोज शर्मा पति रामगोपाल शर्मा 47 वर्ष बृजनगर टिकरापारा की रहने वाली है।

बताया जाता है कि कल शाम प्रार्थिया के पड़ोस में रहने वाली आरोपी सुनीता साहू व चिंकी साहू ने घर के पास गंदा पानी बहाने की बात को लेकर प्रार्थिया से विवाद कर मारपीट कर रापा से मारकर चोट पहुंचाया। प्रार्थिया की शिकायत पर टिकरापारा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 294,506,323,34 के तहत अपराध दर्ज किया है।

6 ) रायपुर : किशोरी से छेडख़ानी, मामला दर्ज

रायपुर : जनता कालोनी राजेन्द्र नगर में किशोरी से छेडख़ानी कर धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। प्रार्थिया की शिकायत पर सिविल लाईन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जनता कालोनी राजेन्द्र नगर निवासी 15 वर्षीय प्रार्थिया ने थाने में शिकायत किया कि मोहल्ले में ही रहने वाला आरोपी दीपक कुलश्रेष्ठ ने प्रार्थिया को देखकर अश£ील ईशारा करता है और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता है। जिससे तंग आकर प्रार्थिया ने इसकी शिकायत सिविल लाईन थाने में की। मामले मेें पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354 डी,506,509 ताहि 12 पास्को एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है।

7 ) रायपुर : सूने मकान से नगदी सहित सोने-चांदी के जेवर पार

रायपुर :  अवधपुरी कालोनी भाठागांव स्थित सूने मकान का ताला तोडक़र अज्ञात चोर ने नगदी 4 हजार सहित सोने-चांदी का जेवर पार कर दिया। प्रार्थिया की शिकायत पर पुरानी बस्ती पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया श्रद्धा बंजारे पिता गांधीराम बंजारे 23 वर्ष अवधपुरी कालोनी भाठागांव की रहने वाली है। बताया जाता है कि प्रार्थिया 5 जून को घर में ताला लगाकर कहीं बाहर गई थी जब 8 जून के शाम वापस आई तो देखा की घर का कुंदा टूटा हुआ है और आलमारी में रखे नगदी 4 हजार सहित सोने का झुमका, चैन, अंगुठी, मंगलसूत्र, चांदी का करधन, लच्छा व पायल गायब है। चोरी गए जुमला कीमती करीब 90 हजार रूपए के आसपास बताई जा रही है। प्रार्थिया की शिकायत पर पुरानी बस्ती पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

8 ) रायपुर : सूने मकान का ताला टूटा, नगदी सहित चांदी के जेवर पार

रायपुर :  सिंचाई कालोनी शांतिनगर स्थित सूने मकान का ताला तोडक़र अज्ञात चोर ने नगदी 20 हजार सहित चांदी का जेवर पार कर दिया। प्रार्थी की शिकायत पर सिविल लाईन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी संदीप पौराणिक पिता स्व. रघुनंदन पौराणिक 53 वर्ष एफ 11 सिंचाई कालोनी शांतिनगर का रहने वाला है। प्रार्थी राज्यवन्य जीव बोर्ड में वन्यप्राणी विशेषज्ञ के पद पर कार्यरत है। बताया जाता है कि प्रार्थी 10 मई के सुबह अपने परिवार के साथ घर में ताला लगाकर घुमने के लिए कान्हा नेशनल पार्क गया था।

जब 12 मई की रात 8 बजे वापस लौटा तो देखा की घर के पीछे वाला दरवाजा खुला हुआ है और बाथरूम के रोशनदान की जाली टूटा हुआ था। वहीं मकान की सारी लाईट जली हुई थी। अंदर जाकर देखा तो घर का सारा सामान बिखरा था और आलमारी खुली थी। जिससे आलमारी में रखे नगदी 20 हजार सहित चांदी की 4 जोड़ी पायल व 8 जोड़ी बिछिया गायब था। चोरी गए जुमला कीमती करीब 36500 रूपए के आसपास बताई जा रही है। प्रार्थी की शिकायत पर सिविल लाईन पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button