गरियाबंदछत्तीसगढ़बड़ी खबरें

कोरोना की वजह से पूरा थाना ही 25 किलोमीटर दूर शिफ्ट

गरियाबंद, अमलीपदर थाना देवभोग में शिफ्ट फरियादी को जाना पड़ेगा लग-भग 25 किलोमीटर दूर देवभोग।गरियाबंद। कोरोना संक्रमण के चलते अमलीपदर थाना को अस्थाई रुप से देवभोग में शिफ्ट किया गया है।

यहां पदस्थ एक जवान की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पुलिस महकमें यह व्यवस्था की है। साथ ही  थाना में पदस्थ जवानों को क्वारंटाइन में रखा गया है। अमलीपदर थाना क्षेत्र में आने वाले फरियादियों को अब देवभोग थाना जाना होगा।

प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच कोरोना के कर्मवीर भी इसके चपेट में आने लगे हैं। ऐसा ही मामला जिले के अमलीपदर थाना  में आया है। यहां पदस्थ एक जवान की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। जवान को बहरहाल एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया है। वहीं जवान की रिपोर्ट पाँँजिटिव आने से पुलिस महकमें में हड़कंप है।

थाने में पदस्थ अन्य जवानों  को क्वारंटाइन किया गया है। साथ ही अमलीपदर थाना को भी देवभोग में अस्थाई रुप से शिफ्ट कर दिया गया है। यहां रिपोर्ट व शिकायत दर्ज कराने वाले फरियादियों को देवभोग थाना जाना पड़ेगा। अमलीपदर थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह श्याम ने बताया कि थाने में सिर्फ कागजी कार्रवाई होगी। अपनी शिकायत लेकर थाना पहुंचने वालों को देवभोग जाना पड़ेगा।

CG corona Updateऔर MP Corona Updateदेश में Covid19का ताजा अंकड़ा देखने के लिए यहां क्लिक करें

Nationalन्यूज  Chhattisgarh और Madhyapradesh से जुड़ी  Hindi News से अपडेट रहने के लिए Facebookपर Like करें, Twitterपर Follow करें  और Youtube पर  subscribeकरें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button