छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर : चौथी बार सरकार बनाने भाजपा महिला मोर्चा के प्रत्येक कार्यकर्ता पर अहम जिम्मेदारी है-कौशिक

रायपुर : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों को संबोधित करते कहा कि मातृ शक्ति ने चौथी बार भाजपा सरकार बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि चौथी बार सरकार बनाने भाजपा महिला मोर्चा के प्रत्येक कार्यकर्ता पर अहम जिम्मेदारी है। महिला मोर्चा को केन्द्र और राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुचाने जुटना होगा। जब-जब मातृ शक्ति संकल्प लिया है तब-तब हमने विजय प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा उज्जवला योजना को अधिक संख्या में महिला लाभार्थियों तक पहुंचाने का कार्य करे।

मातृ शक्ति ने चौथी बार भाजपा सरकार बनाने का संकल्प लिया है

भाजपा मोर्चा प्रकोष्ठ प्रभारी व वनौषधि बोर्ड के अध्यक्ष रामप्रताप सिंह ने कहा कि महिला मोर्चा को बूथ स्तर पर पहुंचकर संगठन को मजबूत करने की जरूरत है। मोर्चा जितना मजबूत होगा उतना ही मजबूत होंगे। महिला मोर्चा के प्रत्येक कार्यकर्ता संगठनात्मक कार्यों को प्राथमिकता देते हुए मिशन 2018-19 के लिए जुट जाएं।

महिला मोर्चा को बूथ स्तर पर पहुंचकर संगठन को मजबूत करने की जरूरत है

प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा कि विकास यात्रा में महिला मोर्चा की उपस्थिति ने साबित कर दिया है कि प्रदेश में एक बार फिर से मातृशक्ति ने सरकर बनाने आशीर्वाद देने जा रही है। उन्होंने केन्द्र के आगामी कार्यक्रमों व केन्द्र सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर पार्टी के चलाये जा रहे कार्यक्रमों में महिला मोर्चा की सहभागिता अधिक संख्या में होने की अपील की।

महामंत्री पवन साय ने कहा कि विकास यात्रा में महिला मोर्चा की उपस्थिति ने साबित कर दिया है

महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष पूजा विधानी ने कहा कि हम सबको विधानसभा व लोकसभा चुनाव में विजय हासिल करने के लिए अभी से जुटना होगा। महिला मोर्चा एलपीजी पंचायत लगाकर उज्जवला योजना का लाभ दिलाने के लिए महिलाओं तक बड़ी संख्या में पहुंच रही है।

ये भी खबरें पढ़ें – रायपुर : मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ वन विकास निगम के मुख्यालय भवन का किया लोकार्पण

उन्होंने आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही मोर्चे की संगठनात्मक गतिविधियों पर वृत्त पेश किया।
महिला आयोग अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय ने कहा कि महिलाओं को संसदीय परंपराओं से रूबरू करवाकर हमें मजबूत लोकतंत्र की दिशा में कार्य करना होगा। महिलाओं की सहभागिता से हमारा लोकतंत्र और मजबूत होगा। इस दिशा में महिला मोर्चा के प्रत्येक कार्यकर्ता समाज

 महिला वर्ग को जोडक़र संगठन को और मजबूत कर सकती है

इस मौके पर महिला मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव विभाराव, समाज कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष शोभा सोनी, महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री शालिनी राजपूत, मीनल चौबे सहित प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य व जिलाध्यक्ष मौैजूद थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button