छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर : पूर्व मंत्री रामचंद्र सिंहदेव की हालत नाजुक

रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश के पूर्व मंत्री रामचंद्र सिंहदेव की हालत काफी नाजुक बनी हुई है। उन्हें रायपुर के एक निजी हास्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों ने उन्हें वेंटिलेटर में रखा गया है। बताया जा रहा है कि श्री सिंहदेव को आज एक निजी हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत काफी नाजुक बतायी जा रही है।उन्हें वेंटीलेटर में रखा गया है। चिकित्सकों की टीम उनके उपचार में लगी हुई है।

ये खबर भी पढ़ें – रायपुर : मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में नगरीय प्रशासन विभाग की समीक्षा

उनके बारे में सूचना मिलते ही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल भी उन्हें देखने के लिए हास्पिटल पहुंचे थे। हॉस्पिटल पहुंचकर भूपेश बघेल ने रामचंद्र सिंहदेव के स्वास्थ्य की जानकारी डाक्टरो से ली।
कोरिया राजघराने के रामचंद्र सिंहदेव ने 1967 में विधानसभा का चुनाव लड़ा और जीत हासिल कर सरकार में मंत्री बने थे। इसके बाद वे 6 बार चुनाव जीतकर अविभाजित मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में विभिन्न महत्वपूर्ण मंत्री के पदों पर आसीन रहे हैं।

2 ) भिलाई : ईनामी नक्सली जरीना ढेर

भिलाई : आईजी दुर्ग के आदेश पर अमल, राजनांदगांव पुलिस ने 5 लाख रुपये के ईनामी महिला नक्सली जरीना पोटाई को मार गिराया जवानों को गारंटी मेडल, आउट ऑफ टर्न प्रमोशन व नगद ईनाम से पुरस्कृत किया जाएगा। मुठभेड़ के बाद सर्चिग के दौरान 01 महिला नक्सली का शव, 01 नग 12 बोर बंदूक, पोच-पिट्ई नक्सली साहित्य सहित दैनिक उपयोग की वस्तुएं प्राप्त हुई है। जरीना वर्ष 2005 से मोहला-औंधी क्षेत्र में एरिया कमेटी सदस्य के रुप में सक्रिय थी।

यहां भी क्लिक करें – https://www.youtube.com/watch?v=ENrTk1pK-Pw

इनके खिलाफ अलग-अलग थानों में 16 अपराध पंजीबद्ध है वहीं छत्तीसगढ़ शासन द्वारा इनके उपर 5 लाख रुपए का ईनाम घोषित है। अधिकारियों की बैठक लेकर बरसात के मौसम में नक्सल अभियान में आने वाली कठिनाई एवं समस्याओं पर चर्चा कर, नक्सल अभियान को तेज करने की बात कही।

ये खबर भी पढ़ें – रायपुर : रास्ता रोककर युवक से मारपीट

आईजी श्री सिंह ने बारिश के कारण नक्सल अभियान प्रभावित न हो इसके लिए नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों को अभियान के लिए समुचित सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया था। आईजी श्री सिंह ने जिला पुलिस बल, डीआरजी सीतागांव और आईटीबीपी के जवानों को उनके उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी है। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में अच्छा प्रदर्शन करने वाले जवानों को गारंटी मेडल, आउट ऑफ टर्न प्रमोशन व नगद ईनाम से पुरस्कृत किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें – रायपुर : मूणत ने गड्ढ़ों को मरम्मत करने वाले जेट पेचर मशीन का किया अवलोकन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button