छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

सांसद सुनील सोनी ने बलौदाबाजार फाटक और भाटापारा में नवनिर्मित रोड अंडरब्रिज का किया लोकार्पण

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के निपानिया- भाटापारा सेक्शन के समपार फाटक क्रमांक 383 बलौदा बाजार फाटक, भाटापारा रोड अंडरब्रिज का लोकार्पण 28 फरवरी को सांसद सुनील कुमार सोनी ने किया। इस दौरान विधायक शिवरतन शर्मा उपस्थिति थे। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्याम सुंदर गुप्ता, अपर मंडल रेल प्रबंधक आशीष मिश्रा सहित रायपुर रेल मंडल के अधिकारी, भाटापारा के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहें। यह अंडरब्रिज रायपुर बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग को भाटापारा होते बलौदाबाजार से जोड़ता है। इस अंडर ब्रिज से लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

IMG 20220228 WA0198

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button