देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

सुप्रीम कोर्ट में फॉर्म-6 विवाद पर बड़ा खुलासा: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- ‘हमने नहीं दी कोई मंजूरी’, चुनाव आयोग पर विपक्ष हमलावर!

मतदाता सूची संशोधन (SIR) प्रक्रिया में ‘फॉर्म 6’ (Form 6) में हुए बदलावों को लेकर देश की सर्वोच्च अदालत में जोरदार बहस छिड़ गई है। कोर्ट की सख्त टिप्पणी के बाद देश की राजनीति गर्मा गई है।

मुख्य न्यायाधीश सूर्याकांत की पीठ ने याचिका पर सुनवाई करते हुए बेहद कड़ा रुख अपनाया और साफ शब्दों में कहा, “हमने फॉर्म 6 में किसी भी प्रकार के संशोधन को अपनी मंजूरी नहीं दी है। जब रिकॉर्ड पेश किए जाएंगे तो हम देखेंगे कि बदलाव किसने और कैसे किए।” सुप्रीम कोर्ट के इस बयान के तुरंत बाद विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग को आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया है। संसद भवन से लेकर सड़कों तक विपक्ष इस मुद्दे को ‘लोकतंत्र पर हमला’ बताकर मुख्य चुनाव आयुक्त से जवाब मांग रहा है।

देश के लोकतंत्र में मतदाता सूची की पारदर्शिता सबसे अहम है, और सर्वोच्च अदालत की इस निगरानी से यह तय हो गया है कि जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों से खिलवाड़ करने वाले किसी भी अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें —:

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button