छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

छत्तीसगढ़ से हरियाणा तक फैला नशे का जाल: 10 लाख की अफीम के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार!

छत्तीसगढ़ के रास्ते अंतरराज्यीय नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले एक बड़े नेटवर्क का भांडाफोड़ हुआ है। रोहतक की सीआईए टीम ने देर रात कार्रवाई करते हुए दो शातिर तस्करों को दबोच लिया।

पकड़े गए आरोपियों के पास से 3 किलो 772 ग्राम शुद्ध अफीम बरामद की गई है, जिसकी बाजार में कीमत 8 से 10 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी छत्तीसगढ़ से अफीम की खेप लेकर हरियाणा पहुंचे थे और पुलिस को चकमा देने के लिए पैदल जा रहे थे। पुलिस की कड़ी पूछताछ में खुलासा हुआ है कि इस गिरोह का मुख्य सरगना छत्तीसगढ़ के अवैध नेटवर्क से जुड़ा हुआ है। एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज कर अब छत्तीसगढ़ के मुख्य सप्लायरों तक पहुंचने के लिए तफ्तीश तेज कर दी गई है।

ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ भारतीय सुरक्षा एजेंसियों का यह समन्वित प्रहार दिखाता है कि देश के किसी भी कोने में पल रहे नशे के कारोबारियों का सफाया तय है।

ये खबर भी पढ़ें —:

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button