छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News
लोकभवन से मिली नई सौगात: राज्यपाल रमेन डेका ने ‘शिक्षा का मंदिर’ के दिव्यांग बच्चों के लिए ई-रिक्शा को दिखाई हरी झंडी

राज्यपाल रमेन डेका ने लोकभवन में छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा संचालित मानसिक दिव्यांग बाल गृह एवं विशेष विद्यालय ‘शिक्षा का मंदिर’ के बच्चों की आवागमन सुविधा के लिए एक ई-रिक्शा भेंट किया।
चाबी सौंपने के बाद रमेन डेका ने लोकभवन परिसर से ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद के महासचिव चंद्रेश शाह, उपाध्यक्ष डॉ. कमल वर्मा, कोषाध्यक्ष इंदिरा जैन, संयुक्त सचिव प्रकाश अग्रवाल, राजेंद्र कुमार निगम तथा इन्द्रसेन वर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे।
ये खबर भी पढ़ें —:



