छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

‘सेवा संकल्प अभियान’: बलौदाबाजार के षष्ठी मंदिर परिसर में गरजा स्वच्छता का संदेश, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने हाथों में उठाई झाड़ू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के ऐतिहासिक 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ की गूंज पूरे जिले में सुनाई दे रही है। इसी कड़ी में ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत सोमवार को राज्य के राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा की अगुवाई में बलौदाबाजार स्थित ऐतिहासिक षष्ठी मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा, प्रशासनिक अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों ने स्वयं झाड़ू थामकर सड़कों पर फैले कचरे को साफ किया और उसे डस्टबिन में एकत्र किया। मंत्री टंक राम वर्मा की इस पहल ने आम जनता को स्वच्छता को अपनी दैनिक जीवनशैली में ढालने और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का एक मजबूत संदेश दिया।

“स्वच्छता एक आदत है, जो धीरे-धीरे संस्कार बनती है”

उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 सफल वर्षों के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन की गतिविधि नहीं, बल्कि एक ऐसी आदत है जो धीरे-धीरे हमारे व्यवहार और संस्कारों का हिस्सा बनती है। यह बेहद खुशी की बात है कि आज इस अभियान के ज़रिए जन-जन में स्वच्छता के प्रति अनूठा उत्साह और जागरूकता देखने को मिल रही है।

स्वच्छता के इस महाअभियान में कलेक्टर, भारत स्काउट एवं गाइड के राज्य उपाध्यक्ष, नगर पालिका उपाध्यक्ष, विभिन्न वार्डों के पार्षद और बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर श्रमदान किया।

ये खबर भी पढ़ें —:

पीएम-किसान सम्मान निधि बनी किसान पालमन का बड़ा सहारा: समय पर खाद-बीज जुटाने में मिल रही आर्थिक मदद

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button