छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

गरबा में आस्थाहीन लोगों की नो-एंट्री: डिप्टी सीएम विजय शर्मा का कड़ा रुख, सलीम राज के बयान का किया समर्थन!

छत्तीसगढ़ में नवरात्रि के पावन पर्व के बीच गरबा आयोजनों में प्रवेश को लेकर सियासत और सनातन संस्कृति की रक्षा का मुद्दा गरमा गया है।

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि जिनकी सनातन धर्म और गरबा में आस्था नहीं है, उन्हें इन धार्मिक आयोजनों से दूर ही रहना चाहिए। उन्होंने मुस्लिम नेता सलीम राज के उस बयान का खुलकर स्वागत किया, जिसमें उन्होंने गैर-सनातनियों से गरबा पंडालों में न जाने की अपील की थी। विजय शर्मा ने कहा कि धार्मिक आयोजन शुद्ध आस्था का केंद्र होते हैं, कोई टूरिस्ट स्पॉट नहीं। प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं और फर्जी पहचान पत्र के जरिए घुसपैठ करने वालों पर पुलिस की सख्त नजर रहेगी।

सनातन संस्कृति और धार्मिक आयोजनों की मर्यादा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा; भारत अपनी सांस्कृतिक विरासत को अक्षुण्ण रखने के लिए पूरी तरह सक्षम और संकल्पित है।

ये खबर भी पढ़ें —:

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button