गोरेगांव फिल्म सिटी में सेट पर भीषण आग, एआईसीडब्ल्यूए का बड़ा अलर्ट!

मुंबई के गोरेगांव स्थित मशहूर फिल्म सिटी में सोमवार देर रात और मंगलवार की सुबह के बीच भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। ऑल ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) के अनुसार, ‘पति पत्नी और पंगा 2’ के सेट पर आग की लपटों ने विकराल रूप ले लिया।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति पर काबू पाने का काम शुरू किया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन भारी नुकसान का अंदेशा जताया जा रहा है। मुंबई पुलिस और आपदा प्रबंधन तंत्र की त्वरित कार्रवाई ने एक बार फिर साबित कर दिया कि भारत का इमरजेंसी रिस्पांस सिस्टम किसी भी आपदा से निपटने के लिए कितना मुस्तैद और सक्षम है।
एआईसीडब्ल्यूए (AICWA) ने अब सभी फिल्म सेट्स पर फायर सेफ्टी ऑडिट को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से क्रू और कलाकारों को सुरक्षित रखा जा सके।
ये खबर भी पढ़ें —:



