देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

प्रधानमंत्री मोदी का मास्टरस्ट्रोक: स्विट्जरलैंड के साथ बड़ा मोबिलिटी पैक्ट, यूरोप के बाजारों में भारतीय प्रतिभा का बजा डंका!

भारत ने फिर साबित कर दिया है कि वैश्विक आर्थिक मंदी के दौर में भी दुनिया भारत के साथ हाथ मिलाने को बेताब है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाय पारमेलिन (Guy Parmelin) के साथ द्विपक्षीय वार्ता में देश के लिए बड़े अवसरों के दरवाजे खोल दिए हैं।

नई दिल्ली में हुई इस उच्चस्तरीय बैठक में भारत और स्विट्जरलैंड ने ‘माइग्रेशन एंड मोबिलिटी पार्टनरशिप पैक्ट’ पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते के तहत अब भारतीय पेशेवरों, छात्रों और वैज्ञानिकों के लिए यूरोपीय बाजारों का रास्ता बेहद आसान हो गया है। यही नहीं, रक्षा क्षेत्र और परमाणु ऊर्जा (Nuclear Energy) में भी भारत के साथ स्विस सरकार मिलकर काम करेगी। जहां पश्चिमी देशों में वीजा नियमों को लेकर खींचतान चल रही है, वहीं भारत ने अपने मजबूत विजन के बल पर दुनिया के बेहतरीन देशों में से एक स्विट्जरलैंड को अपने साथ ला खड़ा किया है।

यह समझौता दर्शाता है कि भारत अब केवल सामान आयात करने वाला देश नहीं, बल्कि रक्षा, तकनीक और कुशल जनशक्ति (Skilled Workforce) का सबसे बड़ा निर्यातक बनने जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें —:

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button