Forest Minister visits hospital to meet injured soldiers; says all are safe and receiving proper treatment.

घायल जवानों से मिलने अस्पताल पहुंचे वन मंत्री, बोले- सुरक्षित हैं सभी, बेहतर इलाज जारी

वन मंत्री केदार कश्यप ने डिमरापाल स्थित कॉन्टिनेंटल अस्पताल पहुंचकर सड़क दुर्घटना में घायल जवानों से मुलाकात की। उन्होंने जवानों के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए डॉक्टरों से उपचार और रिकवरी की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की। मंत्री ने घायल जवानों के परिजनों से भी बातचीत कर उन्हें हिम्मत बंधाई और सरकार की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

अस्पताल में चिकित्सकों से चर्चा के बाद केदार कश्यप ने बताया कि सभी घायल जवान सुरक्षित हैं और उनका उपचार लगातार जारी है। उन्होंने स्वर्गीय बलिराम कश्यप मेमोरियल मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अनुरूप साहू और कॉन्टिनेंटल अस्पताल के सहायक महाप्रबंधक डॉ. संतोष कुमार सिंह से जवानों की रिकवरी और उपचार योजना की जानकारी ली। साथ ही घायल जवानों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

दरअसल, 23 अगस्त को वन मंत्री केदार कश्यप ग्राम फरसागुड़ा से कोंडागांव में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान भानपुरी थाना क्षेत्र में कोंडागांव की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पहले पायलट वाहन को पार किया और मंत्री की गाड़ी के साइड मिरर को छूते हुए आगे बढ़ गई। इसके बाद स्कॉर्पियो स्पेयर वाहन से टकराई और फिर काफिले के फॉलो वाहन से जा भिड़ी।

हादसे में फॉलो वाहन का चालक और उसमें सवार पुलिस जवान घायल हो गए। दुर्घटना के तत्काल बाद मंत्री ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल जवानों को बेहतर उपचार के लिए जगदलपुर रेफर किया गया, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

ये खबर भी पढ़ें—:

Advertisement Carousel
4rtheye web Desk
4rtheye web Desk
Articles: 18516

Leave a Reply