
रायपुर : केन्द्रीय गृह मंत्री एवं स्टार प्रचारक राजनाथ सिंह ने गुरूवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रेसवार्ता में कहा कि यहां चौथी बार भाजपा की सरकार बनी तो नक्सलवाद का पूरा सफाया निश्चित है। केन्द्रीय मंत्री श्री सिंह प्रदेश में 20 नवंबर को दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए यहां आये हुए है। वे आज कई जगहों पर चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। इससे पहले एकात्म परिसर भाजपा कार्यालय में राजनाथ सिंह ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी बिना दुल्हे की बारात है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की हालत इस कदर खराब हो गयी है कि पार्टी अभी तक मुख्यमंत्री का चेहरा भी नहीं बता पायी है।
ये खबर भी पढ़ें – रायपुर : घायल जवानों को उपचार के लिए लाया गया रायपुर
उन्होंने भाजपा की सरकार चौथी बार सरकार बनने का दावा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता का मूड बता रहा है कि उन पर एंटी इनकंबैंसी का असर बिल्कुल नहीं है। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक के काम करने वाले मुख्यमंत्री के प्रति 15 साल के बाद भी विश्वसनीयता बढ़ी है, सारे जगह की पार्टियां इसी विश्वसनीयता से जूझ रही है। श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस की हालत भी कुछ ऐसही है। अभी तक कांग्रेस ने यहां मुख्यमंत्री का चेहरा ही नहीं ला पाये। वह बिना दूल्हे की बारात के जैसे है। उन्होंने कहा कि मैं ये कह सकता हूं कि 15 वर्षों में मुख्यमंत्री ने करिश्माई काम किया है।
ये खबर भी पढ़ें – रायपुर : कन्हैया के चुनाव प्रचार में उमड़ रहा जनसैलाब
कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर राजनाथ सिंह ने कहा कि जो पार्टी विश्वास खो चुकी है ऐसे पार्टी के घोषणा पत्र का क्या मतलब है। उन्होंने कहा था कि गरीबी हटाओ पर गरीबी तो हटी नहीं गरीबों को ही हटा दिया। राजनाथ सिंह ने कर्नाटक की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी कर्ज माफी के राहुल गांधी के वादे पर भी निशाना साधा।
ये खबर भी पढ़ें – रायपुर : राहुल गांधी आज से दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर
राजनाथ ने कहा कि कर्नाटक में कर्ज नहीं चुकाने वाले किसान गिरफ्तार हो रहे हैं, उनके खिलाफ वारंट जारी किया जा रहा है, ये क्या कर्ज माफ करेंगे। नक्सलवाद पर केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि छग में नक्सलवाद सिमटकर अब कुछ जिलों में ही रह गया है। उन्होंने दावा किया कि चौथी बार सरकार आयी तो नक्सलवाद समाप्त हो जायेगा।