छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर : राहुल गांधी आज से दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर

रायपुर : छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज राजधानी पहुंच गए। पीसीसी से मिली जानकारी के अनुसार राहुल गांधी दोपहर 12 बजे महासमुंद जाएंगे। इसके बााद वे दोपहर 1.30 बजे बलौदाबााजार जिले के लिए रवाना हो जाएंगे।

बलौदाबाजार में प्रस्तावित कार्यक्रमों में शामिल होने के पश्चात वे दोपहर 3 बजे जांजगीर-चांपा जिला रवाना हो जाएंगे। इसके पश्चात वे शाम 4 बजे खरसिया-रायगढ़ पहुंचकर आमसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद कल 14 नवंबर को श्री गांधी सुबह 11.30 बजे रंजना-कटघोरा जाएंगे। दोपहर 12 बजे बिलासपुर आएंगे।

दोपहर 3.30 बजे कवर्धा और शाम 5 बजे भिलाई में आयोजित आमसभा को संबोधित करने के पश्चात रायपुर लौटेंगे। यहां से शाम की नियमित विमानसेवा से वे दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button