
रायपुर : शहर में पीलिया के प्रकोप को देखते हुए निगम प्रशासन द्वारा इन दिनों बर्फ फैक्ट्रियों की जांच कराई जा रही है, वहीं दूसरी ओर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर जल्द ही ऐसे फैक्ट्रियों की जांच कराई जा सकती है, जहां लोकल ब्राण्ड की आइसक्रीम, शीतल पेय पदार्थ आदि निर्मित होती है।
इन दिनों बर्फ फैक्ट्रियों की जांच
निगम सूत्रों की माने तो निगम प्रशासन इस विषय पर अब गंभीर हो गया है। शहर में फैले पीलिया को देखते हुए निगम प्रशासन शहर के बर्फ फैक्ट्रियों में ताबड़तोड़ छापामार कार्यवाही कर रही है। इस अभियान में कई फैक्ट्रियों में दूषित पानी से बर्फ बनाए जाने और इसकी सप्लाई शहर में किए जाने पर फैक्ट्रियों को सील कर दिया गया है।
फैक्ट्रियों में दूषित पानी से बर्फ बनाए
अब तक दूषित पानी से निर्मित होने वाले बर्फ शहर के मछली बाजार में खपाए जाते थे, लेकिन अब ज्यादा कमाई के लालच में दूषित पानी से बने बर्फ गन्ना रस के ठेलों आदि में भी खपाया जाने लगा है। इसे ध्यान में रखते हुए निगम प्रशासन की ओर से योजना तैयार की जा रही है। इस योजना के तहत पुलिस प्रशासन की मदद लेते हुए ऐसे जगहों पर भी दबिश दी जाएगी जहां लोकल ब्राण्ड के बर्फ गोले,
योजना तैयार की जा रही है
आइसक्रीम और शीतल पेय पदार्थ बनाया जाता है और शहर में खपाया जाता है। निगम अधिकारियों ने स्पष्ट कहा है कि यदि दूषित बर्फ का उपयोग गन्ना रस को ठंडा करने में, दूषित बर्फ से आइसक्रीम बनाने में अथवा शीतल पेय बनाने में किया जाएगा तो ऐसे संस्थानों के खिलाफ त्वरित और सख्त कदम उठाया जाएगा।