छत्तीसगढ़बड़ी खबरेंरायपुर

 रायपुर : शिखा राजपूत तिवारी बेमेतरा की नई कलेक्टर

रायपुर :  राज्य सरकार ने एक बार फिर से कई आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया है। सामान्य प्रशासन विभाग से जारी स्थानांतरण सूची में बेमेतरा कलेक्टर महादेव कावरे को मंत्रालय में पदस्थ किया गया है। वहीं उनके स्थान पर डायरेक्टर हेल्थ रही शिखा राजपूत को बेमेेतरा का नया कलेक्टर बनाया गया है।सामान्य प्रशासन से जारी तबादला सूची के अनुसार बेमेतरा कलेक्टर महादेव कावरे को रायपुर बुला लिया गया है, उनको मंत्रालय में संचालक कोष, लेखा एवं पेंशन का प्रभार दिया गया है। वहीं संचालक स्वास्थ्य सेवाएं शिखा राजपूत तिवारी को बेमेतरा का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

 ये खबर भी पढें –  रायपुर : पुरी दुनिया में राजनैतिक हत्या का रिकार्ड छग में-धर्मजीत सिंह

इसी तरह नीरज कुमार बंसोड़ को कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से संचालक स्वास्थ्य सेवाएं के असंवर्गीय पद को राज्य शासन भारतीय प्रशासनिक सेवा वेतन नियमावली 2016 के नियम 12 के तहत प्रतिष्ठा एवं जिम्मेदारी में भारतीय प्रशासनिक सेवा के कनिष्ठ प्रशासनिक वेतनमान के संवर्गीय पद के समकक्ष घोषित किया गया है।

shikha rajput ias cg 1471205720 1471232467 835x547

 

इधर मंत्रालय में संचालक कोष लेखा एवं पेंशन की जिम्मेदारी निभा रही श्रीमती शारदा वर्मा को सुयक्त सचिव वित्त विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार संचालक बजट एवं संचालक कोष लेखा एवें पेंशन केवल संचालक कोष लेखा एवं पेंशन के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है, उनका शेष प्रभार यथावत रखा गया है। विनीत नंदनवार उपसचिव वित्त विभ्ज्ञाग तथा अतिरिक्त प्रभार संचालक, संस्थागत वित्त को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यंत तक अपर कलेक्टर रायपुर बनाया गया है। इसी तरह सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुकमा को अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायगढ़ का दायित्व सौंपा गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button