छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

रायपुर : मोदी सरकार के अच्छे दिन कहां गये, देश के हर हिन्दुस्तानी का है ये सवाल-राहुल गांधी

रायपुर : छत्तीसगढ़ दौरे पर आये कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद देश की जनता से अच्छे दिन आने का वादा किया था उन वादों का क्या हुआ। कहां गायब हो गये अच्छे दिन। देश का हर हिन्दुस्तानी के दिल में यह सवाल है। उन्होंने कहा कि देश के किसान, मजदूर, युवा, महिलाएं सब ने प्रधानमंत्री के शब्दों पर भरोसा किया था जो एक के बाद एक टूट गया.

ये खबर भी पढ़ें – रायपुर : करोड़ का ऋण हड़पने वाले पिता-पुत्र के खिलाफ अपराध दर्ज

राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज एक दिवसीय छग प्रवास पर आये हुए है। वे यहां छग प्रदेश कांगे्रस का शंकरनगर रायपुर स्थित नये राजीव भवन का उद्घाटन करने पहुंचे है। राजीव भवन का उद्घाटन करने के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने केन्द्र और राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेन्द्र मोदी ने देश के युवा, किसान, मजदूर, महिलाओं सबसे अच्छे दिन आने का वादा किया था। लेकिन वे अच्छे दिन कहां गायब हो गये यह सवाल आज देश के हर हिन्दुस्तानी के दिल में है। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शब्दों पर भरोसा किया था जो एक के बाद एक करके सब टूट गये.

ये खबर भी पढ़ें – रायपुर : मल्टीप्लेक्स में मची लूट, 10 गुना महंगी बिक रही खाद्य सामग्री

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राफेल डील को लेकर भी मोदी सरकार पर हमला किया। उन्होंने कहा कि अंबानी ग्रुप ने अपनी पूरी जिंदगी में हवाई जहाज नहीं बनाया है। उन्हें डिफेंस का काम पहली बार दिया गया। वे इसके लिए 43 हजार करोड़ के कर्ज में थे। जिस कंपनी को राफेल का ठेका दिया गया है वह डेढ़ साल पहले बनी थी। श्री गांधी ने कहा कि यह सब बातें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सामने संसद में बोला था। वे अचानक फ्रांस जाते हैं और वहां से हवाई जहाज का दाम बढ़ जाता है.

राहुल ने मोदी सरकार पर हमला किया.

इसकी जानकारी देश की जनता को तो बहुत दूर अपने मंत्रियों को भी नहीं बताई। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार के समय भी राफेेल हवाई जहाज की खरीदी हुई थी, लेकिन इस समय जो खरीदी हुई है उसकी दर कई गुणा ज्यादा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने पुरानी दर प्रति हवाई जहाज 540 करोड़ को रद्द कर 16 सौ करोड़ में सौदा कर लिया। राहुल गांधी ने कहा कि पहले सारी पब्लिक कंपनी को यह जहाज बनाने का ठेका मिलने वाला था। इससे वहां के युवाओं को रोजगार भी मिलता, पर यह सबकुछ नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि राफेल डील हिन्दुस्तान के इतिहास का सबसे बड़ा डिफेंस घोटाला है.

हवाई जहाज 540 करोड़ को रद्द कर 16 सौ करोड़ में सौदा कर लिया.

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि छोटे कारोबारियों ने मोदी पर सबसे ज्यादा भरोसा किया था, लेकिन नोटबंदी के चलते सबसे बड़ा नुकसान उन्हें हुआ है। श्री गांधी ने पनामा पेपर्स मामले पर मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह पर भी निशाना साधा। श्री गांधी ने यूपी में महिलाओं के साथ हो रहे बलात्कार का जिक्र करते हुए कहा कि आज हिन्दुस्तान की हर महिलाएं पूछ रही है कि भाजपा शासनकाल में हर राज्य में बलात्कार की घटनाएं क्यों बढ़ गई है। मोदी सरकार महिलाओं की रक्षा क्यों नहीं कर पा रही है। महिलाओं के इस सवाल का मोदी के पास कोई जवाब नहीं है। यूपी समेत देश में कई जगहों पर बलात्कार की बड़ी-बड़ी घटनाएं सामने आ रही है, लेकिन वे एक शब्द नहीं बोल पा रहे हैं।

तो एक दिन भी वो मुख्यमंत्री के पद पर नहीं रहेगा

राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता अब परिवर्तन चाहती है और इस बार यहां हमारी ही सरकार बनेगी। उन्होंने यहां की जनता को विश्वास जताते हुए कहा कि छग में कांग्रेस से जो कोई भी मुख्यमंत्री बनेगा और अगर वह यहां के युवाओं, यहां के किसानों, यहां के मजदूरों एवं यहां की महिलाओं के लिए लड़ाई नहीं लड़ेगा तो वह एक दिन भी मुख्यमंत्री के पद पर नहीं रहेगा।

अब सिर्फ पैरॉशुट से लैंड करने वाले नहीं होंगे उम्मीदवार

राहुल गांधी ने अपने संबोधन पर आज उस समय कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जोश भर दिया जब उन्होंने कहा कि जो संगठन से जुडक़र जमीनी स्तर पर काम करेगा टिकट उसी को मिलेगा। श्री गांधी ने कहा कि आप लोग खून पसाीना देते हो, मेहनत करते हो और हर वक्त संगठन के लिए काम करते हो। लेकिन चुनाव की बारी आती है पैरासूट से लैंडिंग करने वालों को उम्मीदवार बन जाते है पर अब ऐसा नहीं होगा। उन्होंने साफ कहा कि अब पैरासूट से लैंड करने वालों को उम्मीदवार नहीं बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब जो भी पैरासूट से लैंड करेंगे उनका पैरासूट में काट दूंगा।

राहुल गांधी का एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल पर हुआ जोरदार स्वागत

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज अपने निर्धारित समय से करीब एक घंटे विलंब से यहां पहुंचे। हालांकि जैसे ही श्री गांधी एयरपोर्ट पहुंचे वहां कांग्रेस नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। माना विमानतल पर प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव सहित अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद राहुल गांधी का काफिला शंकर नगर के लिए रवाना हुआ जहां जगह-जगह पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने हाथ हिलाकर स्वागत किया। स्वागत के बाद राहुल गांधी राज्य अतिथि गृह पहुंचे।

जहां कांग्रेस नेेताओं ने उनका स्वागत किया.

इसके बाद राहुल गांधी शंकर नगर तिराहा स्थित नये कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन पहुंचे। उन्होंने यहां पहुंचते ही नये भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पार्टी का चुनाव संचालन नए भवन से ही होगा। उद्घाटन के मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मोतीलाल वोरा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. चरणदास महंत, सत्यनारायण शर्मा, सांसद ताम्रध्वज साहू, प्रभारी सचिव चंदन यादव के अलावा पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ला, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. शिव डहरिया, महापौर प्रमोद दुबे सहित अन्य लोग भी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button