राजाडीह के किसान की खुशी छलकी, 176 क्विंटल धान का टोकन कटते ही मेहनत को मिली नई पहचान

रायपुर। सरायपाली के राजाडीह गाँव के मेहनतकश किसान छबीलाल बारी आज गर्व से भरे दिखाई दिए। 176 क्विंटल धान का टोकन कटते ही उनके चेहरे पर पूरे वर्ष की मेहनत का संतोष झलक उठा। उनके लिए यह सिर्फ प्रक्रिया नहीं, बल्कि परिश्रम का सम्मान है।
वे कहते हैं कि नई नीति किसानों के हितों को सुरक्षित करने के साथ भविष्य को भी मजबूत करती है।
पारदर्शिता के साथ धान खरीदी जारी
सरायपाली के जंगलबेड़ा धान उपार्जन केंद्र में पूरी प्रक्रिया सुचारू और पारदर्शी तरीके से पूरी हुई। छबीलाल बारी बताते हैं कि इस वर्ष की धान खरीदी नीति ने किसानों को नई ताकत दी है। उन्हें समय पर टोकन मिला और केंद्र की व्यवस्था भी बेहतर रही।
3100 रुपए प्रति क्विंटल से बढ़ी उम्मीदें
इस वर्ष प्रति एकड़ 21 क्विंटल की दर से धान खरीदी और 3100 रुपए प्रति क्विंटल का समर्थन मूल्य किसानों के लिए बड़ी राहत साबित हो रहा है। छबीलाल कहते हैं कि यह निर्णय किसानों की आर्थिक मजबूती के लिए महत्वपूर्ण कदम है।
किसान मजबूत तो प्रदेश मजबूत
छबीलाल बारी मानते हैं कि सरकार की नीति किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त कर रही है। उनका कहना है— किसान मजबूत होगा तो प्रदेश भी मजबूत होगा। समर्थन मूल्य से उनकी आय बढ़ेगी और परिवार का भविष्य भी सुरक्षित होगा।




