rajpal-yadav-cheque-bounce-case-supreme-court-warning

सुप्रीम कोर्ट की राजपाल यादव को सख्त चेतावनी: “पैसे गायब हैं, या तो 2 करोड़ दो या भुगतो!”

वर्षों से चेक बाउंस और उधारी के मामलों में फंसे बॉलीवुड के जाने-माने कॉमेडियन राजपाल यादव पर सुप्रीम कोर्ट का चाबुक जोर से चला है।

5 करोड़ रुपये का विवाद अब 22 करोड़ रुपये से अधिक का बोझ बन चुका है। 7 और 8 अक्टूबर को हुई सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने राजपाल यादव को आड़े हाथों लेते हुए कहा, “आपकी फिल्म ‘अता पता लापता’ की तरह आपका पैसा भी लापता लग रहा है!” अदालत ने सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए राजपाल यादव को 13 अक्टूबर तक हर हाल में 2 करोड़ रुपये जमा करने का अंतिम निर्देश जारी किया है।

अदालत की इस तल्ख टिप्पणी के बाद इंटरनेट पर राजपाल यादव के रवैये को लेकर तीखी बहस छिड़ गई है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि करोड़ों कमाने वाले बॉलीवुड सितारे कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटकर आम जनता का मजाक क्यों बनाते हैं।

ये खबर भी पढ़ें —:

Leave a Reply