ramayana-producer-namit-malhotra-income-tax-raid

रामायण की रिलीज से ठीक पहले बड़ा बवाल! निर्माता नामित मल्होत्रा के ठिकानों पर आईटी रेड

रणबीर कपूर स्टारर मेगा बजट फिल्म ‘रामायण’ की रिलीज की तारीखों का ऐलान होते ही फिल्म पर कानूनी और प्रशासनिक संकट के काले बादल मंडराने लगे हैं।

फिल्म के भव्य निर्माण से चर्चा में आए निर्माता नामित मल्होत्रा की कंपनी ‘प्राइम फोकस’ (Prime Focus) के मुंबई स्थित दफ्तरों पर आयकर विभाग (Income Tax Department) ने अचानक बड़ी छापेमारी की है। फिल्म के दिवाली के आसपास सिनेमाघरों में उतरने की खबर के बीच इतनी बड़ी कार्रवाई ने बॉलीवुड और ट्रेड मार्केट में खलबली मचा दी है। फिल्म का बजट करोड़ों का है और ऐसे में ऐन वक्त पर हुई इस रेड को लेकर सोशल मीडिया पर नेपो-गैंग और बड़े फाइनेंसरों के काले धन को खंगालने की आक्रामक मांग उठ रही है।

फिल्म की टीम जहां इसे रूटीन प्रक्रिया बताने की कोशिश कर रही है, वहीं क्रिटिक्स और सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि इतने बड़े प्रोजेक्ट की फंडिंग में कुछ बड़ा झोल है। अब देखना होगा कि इस विवाद का असर फिल्म की रिलीज पर कितना पड़ता है।

ये खबर भी पढ़ें —:

Leave a Reply