पांड्या के बाद अब रणवीर सिंह की आलोचना

  • क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह टीवी शो कॉफी विद करण को लेकर विवाद में फंस गए हैं. बरसों पहले आए कॉफी विद करण के तीसरे सीजन में रणवीर सिंह ने कुछ ऐसा कह दिया था, जिसे लेकर अब बड़ा विवाद शुरू हो गया है. ट्विटर यूजर्स ने रणवीर सिंह के कमेंट की आलोचना की है.
  • रणवीर सिंह 2011 में आए कॉफी विद करण के तीसरे सीजन में अनुष्का शर्मा के साथ शामिल हुए थे. हार्दिक पांड्या के विवाद के बाद अब ट्विटर यूजर रणवीर सिंह की क्लिप खोज लाए हैं. ये क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है और उनकी काफी आलोचना की जा रही है.
  • इस क्लिप में रणवीर सिंह एक्टर करीना कपूर और अनुष्का शर्मा को लेकर आपत्तिजनक बातें करते दिख रहे हैं.
  • अनुष्का उनके बगल में ही बैठी थीं, जब रणवीर उन्हें लेकर आपत्त‍िजनक बातें कर रहे थे. अनुष्का उनकी बात सुनकर हैरान रह जाती हैं, वहीं करण जौहर हंसने लग जाते हैं.

https://twitter.com/PUNchayatiii/status/1083006803036626944

Fourth Eye News
Fourth Eye News
Articles: 7256

Leave a Reply