10 अक्टूबर 2026// राजधानी रायपुर में कल 11 अक्टूबर को होगा माता का भव्य जगराता, मुंबई के सुप्रसिद्ध भजन गायक पं. राजेश मिश्रा देंगे प्रस्तुति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु की कामना को लेकर आयोजित होगा माता का दिव्य जगराता, भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं से की सहपरिवार पहुंचने की अपील****रायपुर।** शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर में रविवार, 11 अक्टूबर 2026 को माता के भव्य जगराते का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक कार्यक्रम में मुंबई के सुप्रसिद्ध भजन गायक एवं ‘पखिड़ा’ फेम लोक गायक पं. राजेश मिश्रा अपनी भजनों की प्रस्तुति देंगे। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। आयोजकों ने समस्त भक्तजनों से सहपरिवार शामिल होकर जगतजननी मां का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।आयोजकों के अनुसार, जगराते का आयोजन रविवार शाम 7 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक किया जाएगा। कार्यक्रम का स्थान ‘द छप्पन भोग रेस्टोरेंट’, दिल्ली पब्लिक स्कूल के पास, पुराना विधानसभा, बलौदाबाजार रोड, रायपुर (छत्तीसगढ़) निर्धारित किया गया है। प्रधानमंत्री की दीर्घायु की कामना के लिए होगा आयोजन‘सवासंकल्प अभियान’ के अंतर्गत आयोजित इस दिव्य जगराते में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु की कामना के साथ माता की आराधना की जाएगी। कार्यक्रम में भजन-कीर्तन और माता की महिमा का गुणगान किया जाएगा कार्यक्रम के मुख्य आयोजक पं. बिमलेंद्र तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी, भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ, रायपुर हैं। सह-आयोजकों में कांतिलाल जैन, प्रदेश संयोजक, भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ; दिनेश शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष, विप्रवाहिनी (सर्वब्राह्मण समाज); जय कुमार मिश्रा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं बिलासपुर संभाग सह-प्रभारी, शिक्षा प्रकोष्ठ; तथा विनय आनंद, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी, भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ शामिल हैं।आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धार्मिक आयोजन में सहभागी बनने का आग्रह किया है:** जय माता दी के जयकारों और भक्ति संगीत से सजे इस जगराते में शामिल होकर मां जगतजननी का आशीर्वाद प्राप्त करें।**स्थान:** द छप्पन भोग रेस्टोरेंट, दिल्ली पब्लिक स्कूल के पास, पुराना विधानसभा, बलौदाबाजार रोड, रायपुर।







Leave a Reply