छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

जमीन गाइडलाइन में राहत पर रियल एस्टेट एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की मुलाकात

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सोमवार को उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने राज्य सरकार द्वारा जमीन की गाइडलाइन दरों के पुनर्मूल्यांकन और उसमें दी गई रियायत के फैसले के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।

मुलाकात के दौरान एसोसिएशन के सदस्यों ने गजमाला पहनाकर मुख्यमंत्री का सम्मान किया। प्रतिनिधियों का कहना था कि इस निर्णय से रियल एस्टेट सेक्टर को नई गति मिलेगी और आम जनता को भी जमीन खरीदने-बेचने में राहत मिलेगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य सरकार आमजन के हितों को प्राथमिकता देते हुए नीतिगत फैसले ले रही है। गाइडलाइन दरों में संशोधन करते समय किसानों, व्यवसायियों और आम नागरिकों की जरूरतों को ध्यान में रखा गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई दरों से राज्य के आर्थिक विकास को मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र आहूजा सहित कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button