देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

टीईटी पर बवाल सरकार पर धोखे का आरोप सड़कों पर उतरेंगे शिक्षक

पंजाब में इन-सर्विस टीईटी परीक्षा को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट ने सरकार के फैसले के खिलाफ आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है।

संगठन का आरोप है कि सरकार ने पहले किए गए वादों को तोड़ा है, जिसमें टीईटी को लेकर समीक्षा याचिका और विधानसभा में प्रस्ताव लाने की बात कही गई थी।

टीचर्स फ्रंट ने 19 अप्रैल को होने वाली परीक्षा के बहिष्कार का ऐलान किया है। इसके साथ ही 6 और 7 अप्रैल को जिला स्तर पर विरोध प्रदर्शन और 11 अप्रैल को मुख्यमंत्री आवास तक ‘वादा खिलाफी मार्च’ निकालने की योजना बनाई गई है।

इस आंदोलन में सभी शिक्षकों और यूनियनों को शामिल होने का आह्वान किया गया है। यह मुद्दा अब राज्य की राजनीति में भी गरमाता नजर आ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button