देशबड़ी खबरेंबॉलीवुड

बिना मास्क पहने तैमूर संग मरीन ड्राइव पर दिखे सैफ-करीना, फैंस ने की खिंचाई

मुंबई, लंबे समय से घर में बंद सैफ- करीना भी बेटे तैमूर को लेकर मरीन ड्राइव की सैर पर निकले। दरअसल लॉकडाउन में छूट मिलते ही कई बॉलीवुड सितारे भी अपने घरों से बाहर निकले हैं। इसी बीच एक आउटिंग के दौरान सैफ और तैमूर को बिना मास्क देख सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है।

हाल ही में पैपराजी विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सैफ, करीना और तैमूर का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें तैमूर अपने पापा के कंधो पर बैठकर सनसेट एंजॉय कर रहे हैं। सामने आई तस्वीरों और वीडियोज में कभी तैमूर तो कभी सैफ बिना मास्क के नजर आ रहे हैं।

ऐसा लापरवाह रवैया देख एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘सेलेब्रिटीज के लिए सनग्लासेज मास्क से ज्यादा प्राथमिकता रखता है, वो भी उस शहर में जहां कोरोना के सबसे ज्यादा केस हैं’। वहीं दूसरे ने लिखा, ‘काफी हैरानी की बात है कि सैफ जैसा शिक्षित और सेंसिटिव आदमी इतना लापरवाह हो सकता है कि मास्क ना पहने’।

बिना मास्क नजर आए तैमूर

मरीन ड्राइव की सैर के दौरान तैमूर कई जगहों पर बिना मास्क के नजर आ रहे हैं। सेलेब्स का एक बच्चे के लिए लापरवाह रवैया देख एक यूजर ने लिखा, ‘मेरा सवाल ये है कि तैमूर ने मास्क क्यों नहीं पहना। और ऐसी क्या जरुरत थी एक बच्चे के साथ बाहर जाने की। जब कोई एमरजेंसी नहीं है तो ऐसा लापरवाह व्यवहार क्यों’।

आपको ये जानकारी या खबर अच्छी लगे, तो इसे सिर्फ अपने तक मत रखिये, सोचिए मत शेयर कीजिये

CG corona Updateऔर MP Corona Updateदेश में Covid19का ताजा अंकड़ा देखने के लिए यहां क्लिक करें

Nationalन्यूज  Chhattisgarh और Madhyapradesh से जुड़ी  Hindi News से अपडेट रहने के लिए Facebookपर Like करें, Twitterपर Follow करें  और Youtube पर  subscribeकरें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button