अचानक रायपुर पहुंचे दिग्गी राजा, चर्चाओं का दौर हुआ शुरू

रायपुर, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अचानक रायपुर पहुंचे हैं. उनके आने की खबर जैसे ही कांग्रेस के नेताओं को लगी तभी से स्थानीय कांग्रेस नेताओं से उनकी मुलाकातें शुरू हो गई हैं ।

उनके अचानक निर्धारित इस दौरे को लेकर कई तरह की बातें हो रही हैं। हालांकि उनके इस प्रवास को पहले गोपनीय रखा गया था। बताया गया कि वे निजी कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। लेकिन उनके विस्तृत कार्यक्रम का पता नहीं चला, लेकिन यह तय है कि वे छत्तीसगढ़ के स्थानीय नेताओं से मुलाकात करेंगे ।

आपको बता दें कि पूरे देश में जिस तरह से कांग्रेस की स्थिति है, छत्तीसगढ़ के बारे में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कई दावा भी किया है कि कि यहां भी एमपी और राजस्थान जैसी स्थिति बनेगी.

ऐसे में कांग्रेस के केन्द्रीय नेतृत्व में अहम भूमिका निभाने वाले दिग्गज दिग्विजय सिंह के इसे आकस्मिक प्रवास को लेकर तमाम बातें होना स्वावभाविक है।

Advertisement Carousel
4rtheye web Desk
4rtheye web Desk
Articles: 18519

Leave a Reply