छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

भोपाल में चमका सरगुजा का दम, वुडबॉल इंटर यूनिवर्सिटी में सिल्वर जीतकर बढ़ाया मान

रायपुर। भोपाल में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वुडबॉल प्रतियोगिता 2025-26 में सरगुजा जिला वुडबॉल संघ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया।

संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा का प्रतिनिधित्व करते हुए संदीप सिन्हा और साक्षी कुमारी की जोड़ी ने मिक्स डबल इवेंट में बेहतरीन तालमेल और सटीक स्ट्रोक्स के दम पर सिल्वर मेडल अपने नाम किया। दोनों खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में आत्मविश्वास से भरा खेल दिखाया और फाइनल तक शानदार प्रदर्शन बनाए रखा।

राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह के अनुसार, स्ट्रोक इवेंट मिक्स डबल मुकाबले में दोनों खिलाड़ियों ने संयम और तकनीकी दक्षता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से सरगुजा के खिलाड़ी वुडबॉल में लगातार पदक जीत रहे हैं, जो नियमित प्रशिक्षण और अनुशासन का परिणाम है।

संदीप और साक्षी वर्तमान में के.आर. टेक्निकल कॉलेज में अध्ययनरत हैं और पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।

प्रतियोगिता में प्रीतम जायसवाल, प्रियांशु कुशवाहा, दीपक, निखिल गुप्ता और निशांत भगत ने भी पुरुष वर्ग में अच्छा प्रदर्शन किया। वहीं महिला वर्ग में अंजिल प्रीति टोप्पो, स्नेहा जायसवाल, श्रीजल जायसवाल, मोनालिसा तिग्गा और उर्मिला एक्का ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

निर्णायक की भूमिका निभाने वाले सरगुजा के राष्ट्रीय रेफरी रजत सिंह और आकाश दुबे को भी आयोजकों ने सम्मानित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button