छत्तीसगढ़

दिव्यांगों के मानव अधिकारों स्थायी विकास व उनको वास्तविक जीवन मे सहायता मिल सके इसलिए हर साल आज ही के दिन मनाया जाता है विश्व दिव्यांग दिवस

रायपुर। हर वर्ष आज के दिन विश्व दिव्यांग दिवस मनाया जाता है। दिव्यांग व्यक्तियों के मानव अधिकारों, स्थायी विकास और शांति के साथ सुरक्षा बनाए रखने के लिए यह जरूरी है। इन व्यक्तियों के वास्तविक जीवन में सहायता प्रदान करने के लिए इस दिन को मनाया जाता है। विश्व दिव्यांग दिवस के लिए वार्षिक ऑब्जरवेशन की घोषणा यूनाइटेड नेशंस ने जनरल असेम्बली रेजोल्यूशन में 1992 में की थी। जनरल असेम्बली रेजोल्यूशन 47/3 के तहत यह वार्षिक ऑब्जर्वेशन घोषित किया गया था। इसका उद्देश्य समाज सभी क्षेत्रों में दिव्यांग लोगों के अधिकारों और कल्याण को बढ़ावा देना है। इसके अलावा राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक जीवन के हर पहलू में दिव्यांग व्यक्तियों की स्थिति के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। यूनाइटेड नेशंस में दिव्यांग व्यक्तियों के अधिकारों का कन्वेंशन 2006 में अपनाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button